घाटशिला, मई 17 -- चाकुलिया। चाकुलिया थाना में शनिवार को बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक घाटशिला के एसडीपीओ अजित कुमार कुजूर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी ने आपसी एकता और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का निर्णय लिया। बैठक में समिति के सदस्यों ने कहा कि पर्व के मद्देनजर बिजली और पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की। बैठक में एसडीपीओ अजित कुजूर ने कहा कि बकरीद के दिन प्रशासन सेवा के लिए सतर्क रहेगा। सोशल मीडिया के फेक न्यूज को नजर अंदाज करें और प्रशासन को सूचित करें। उन्होंने कहा कि बकरीद का पर्व आपसी एकता और भाईचारा के साथ मनाएं। यह भी पढ़ें- चाकुलिया: बकरीद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की जानकारी मिले तो इसकी सूचना पुलिस को दें। बैठक को बीडीओ आरती मुंडा ने भी संबोधित किया। ब...