हरदोई, मार्च 2 -- हरदोई। पुलिस ने आपरेशन स्माइल चलाया। इसके तहत फरवरी महीने में 106 गुमशुदा व अपहर्ताओं को सकुशल बरामद किया गया। एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि अभियान चलाकर जनपद के सभी थानों की पुलिस को लगाय गया। इसके बाद कोतवाली शहर, बिलग्राम, बेनीगंज, टड़ियां, लोनार, पाली, पचदेवरा आदि थानों की पुलिस को यह सफलता मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...