हापुड़, अप्रैल 25 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना पुलिस ने आपरेशन मुस्कान के तहत एक 11 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को उसके परिजन को सौंपा। बच्चे के मिलते ही परिजन के चेहरे खिल गए और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को बाबूगढ रेलवे स्टेशन पर पुलिस टीम को एक 11 वर्षीय बच्चा लावारिस स्थिति में घूमता हुआ मिला। जिस पर पुलिस टीम उसे थाने ले आए। महिला उपनिरीक्षक आईशा सिंह, महिला हैड कांस्टेबल रजनीश ने बच्चे से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका नाम अब्दुल हदूद है। उसके पिता का नाम मोहम्मद वकील निवासी ठठेरवा पोस्ट जगमोरा थाना विधान जिला समस्तीपुर बिहार है। पुलिस टीम ने उसके परिजन से बातचीत की तो बच्चे की मां सरवरी खातू ने बताया कि वह अपने बेटे का हापुड़ के मोहल्ला पीरबाउद्दीन स्थित मदरसा जामिया अरबिया...