आपरेशन मुस्कान: 476 मोबाइल फोन बरामद
सहरसा, जून 22 -- सहरसा, नगर संवाददाता। बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेश के आलोक में ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सभी थाना अंतर्गत आमजनों के गुम, चोरी हुए मोबाइल जिसका सनहा, एफआईआर दर्ज कराया गया था। उसे बरामद कर उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया जाता है। पुलिस केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में रविवार को एसपी हिमांशु ने ऑपरेशन मुस्कान अभियान फेज नौ में 9 लाख 47 हजार 960 रूपये कीमत का 51 मोबाइल फोन उनके वास्तविक धारक को सौंपा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पहले चरण से लेकर नौवें चरण तक कुल 476 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को लौटाया जा चुका है, जिनकी कुल अनुमानित कीमत 81 लाख 32 हजार 883 रुपये है। पहला चरण वर्ष 2024 में शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि अभियान की नोडल इकाई जिला आसूचना इकाई तकनीकी सहायता के माध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.