हापुड़, जुलाई 15 -- मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आपरेशन प्रहार के तहत गैंगस्टर अपराधियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान के तहत किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। डीआईजी ने बताया कि आपरेशन प्रहार के तहत इस वर्ष एक जनवरी अब तक गैंगस्टर एक्ट में जनपद हापुड़ में 30 अभियुक्तों के खिलाफ आठ मुकदमें दर्ज किए गए हैं। जबकि गैंगस्टर एक्ट के तहत 30 लाख की सम्पत्ति कुर्क की गई है। साथ ही पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप गैंगस्टर के 5 मामलो मे अभियुक्तो को न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई है ।डीआईजी यह भी पढ़ें- गैंगस्टर में दोषी करार, सजा पर 15 को सुनवाई ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि है कि समाज विरोधी एवं आदतन अपराधियों व साइबर अपराधियों के विरुद्ध गु...