आगरा, अप्रैल 13 -- कस्बा के निजी हास्पिटल में आपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। बेहतर उपचार को ले जाते समय महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद गुस्साए परिजन शव लेकर हास्पिटल पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देख हास्पिटल स्टाफ फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस को पीडित परिजनों की ओर से तहरीर का इंतजार है। परिजनों के मुताबिक 37 वर्षीय चमेली पत्नी नेम सिंह निवासी नगला शंभू थाना सिकंदरपुर वैश्य रसौली से पीड़ित थीं। गत दो 11 अप्रैल को चमेली को गंजडुंडवारा एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उसी दिन देर रात करीब साढ़े 11 बजे रसौली का ऑपरेशन किया गया। इसके बाद चमेली की हालत अचानक बिगड़ गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.