रामपुर, मार्च 13 -- रामपुर। शहर के एक अस्पताल में गुरुवार रात को महिला की आपरेशन के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि महिला का पित्त की थैली का आपरेशन हुआ था। इसके बाद उसका बीपी बढ़ा और उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के डाक्टरों के खिलाफ गलत इलाज करने का आरोप लगाया और पुलिस से शिकायत करने की बात कही है। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा भी किया। वहीं निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान मौत पर लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं और कहा कि विभाग ऐसे अस्पतालों पर कार्रवाई नहीं कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...