हमीरपुर, फरवरी 27 -- मौदहा, संवाददाता। कस्बे के ब्लॉक संसाधन केंद्र में निपुण भारत मिशन, ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत स्थानीय प्राधिकरण विकास के सदस्यों का कार्यक्रम का आयोजित किया गया। जिसमें ग्राम प्रधानों व निकाय प्रतिनिधियो से विद्यालय विकास में सक्रिय सहयोग मांगा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन रजा मोहम्मद व कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कमल ने की। कार्यक्रम में निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों, साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान की प्राप्ति, विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन, छात्र उपस्थिति, नामांकन वृद्धि तथा ऑपरेशन कायाकल्प के मानकों की पूर्ति पर विस्तृत चर्चा की गई। ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों से विद्यालय विकास में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया गया। एसआरजी अशोक पाल ने भी अपने विचार रखे। का...