रुद्रपुर, जनवरी 23 -- पंतनगर। शुक्रवार को बारिश के चलते पंतनगर एयरपोर्ट में दृश्यता कम थी। इसके अलावा इंडिगो एयरलाइंस ने आपरेशनल इश्यूज के चलते दिल्ली-पंतनगर के बीच दूसरी उड़ान संख्या 6ई-7156, को रद कर दिया गया। जबकि इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली- पंतनगर के बीच पहली उड़ान संख्या 6ई-7324, को दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों और एयर सुरक्षा के चलते पूर्व में ही 26 जनवरी तक रद कर दिया गया है। पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक पवन कुमार ने बताया कि इस बार एएआई की ओर से नहीं, बल्कि हवाई सेवा प्रदाता कंपनी में आपरेशनल इश्यूज से उड़ान रद हुई है। हालांकि एयरलाइंस प्रबंधन की ओर से यात्रियों को दूसरी उड़ानों, पूर्ण किराया वापसी अथवा सड़क मार्ग से गंतव्य तक पहुंचाने का विकल्प दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...