आपराधिक रिपोर्ट जमा नहीं करने पर सुनवाई 26 तक टली
रांची, मई 21 -- रांची, संवाददाता। उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक मामले में जेल में बंद छह आरोपियों की जमानत याचिका पर गुरुवार को अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत में सुनवाई हुई। आरोपियों आशीष कुमार, विकास कुमार, योगेश प्रसाद, रंजीत कुमार, गुलाब चंद महतो व बुलबुल पांडे की आपराधिक पृष्ठभूमि से संबंधित रिपोर्ट अदालत में पेश नहीं करने के मामले की सुनवाई आगे बढ़ा दी गई। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता शिशिर राज ने बताया कि सुनवाई में कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को निर्देश दिया कि सभी आरोपियों की आपराधिक इतिहास रिपोर्ट अगली तिथि तक हर हाल में दाखिल की जाए। अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि निर्धारित तिथि तक रिपोर्ट पेश नहीं हुई तो आईओ को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश होना होगा। यह भी पढ़ें- NEET Refund : नीट यूजी रिफंड प्रक्रिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.