पूर्णिया, अप्रैल 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ एसपी स्वीटी सहरावत ने अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान जिले में घटित आपराधिक खासकर झपटमारी व छिनतई की घटना पर एसपी काफी सख्त रही। उन्होंने थानाध्यक्षों को क्षेत्र में सक्रिय झपटमारों पर शिकंजा कसने का निर्देश दिया। इसके लिए सड़कों पर दौड़ लगाने वाले संदिग्धों का रोको- टोको अभियान के तहत सत्यापन करने का भी निर्देश दिया। साथ ही झपटमारी व छिनतई की घटना में पहले जेल गए उचक्कों पर लगातार निगरानी रखने का भी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में अंकुश लगाने में किसी भी प्रकार की बहानेबाजी नहीं चलेगी। इसके अलावा थाना क्षेत्रों में घटित आपराधिक मामलों में पुलिस की प्रगति की गहन समीक्षा की गई एवं लंबित मामलों के जल्द निष्पाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.