अल्मोड़ा, जून 13 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। दन्या पुलिस ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया। एसओ दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में टीम ने लोगों नशा, महिला अपराध, साइबर ठगी आदि के बारे में बताया और सतर्क रहने की अपील की। साथ ही उन्होंने लोगों से क्षेत्र में नशा तस्करी करने वालों या आपराधिक घटनाओं में शामिल होगों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। ताकि थाना क्षेत्र में माहौल शांतिपूर्ण बनाया जा सके। इस दौरान पंपलेट भी चस्पा किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...