जमशेदपुर, अप्रैल 4 -- जमशेदपुर। सिंहभूम केन्द्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष शिव पूजन सिंह ने आरोप लगाया है कि शहर की विधि व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। जमशेदपुर में चोरी, छिनतई, चाकूबाजी, फायरिंग, छेड़खानी, अपहरण और लूट की घटनाएं आम हैं। उन्होंने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि गलियां, चौक-चौराहे और पार्क भी सुरक्षित नहीं रह गये हैं। लोग घर से बाहर निकलना असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हालांकि सभी जगह पुलिस की गस्ती है, लेकिन अपराधी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर घटनाओं का अंजाम दे ही दे रहे हैं। अपराधी पकड़े भी जाते हैं परंतु फिर जेल से छूटकर बाहर आ जाते हैं और पुन: अपराध शुरू कर देते हैं। जेल और न्यायालय का उनमें थोड़ा भी भय नहीं है। जब तक अपराधियों के दिल में भय नहीं होगा, तब तक अपराध बढ़ता ही जायेगा। इसलिए जिला प्रशासन ऐसा उपाय कर...