आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित
आजमगढ़, जुलाई 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो लोगों के शस्त्र लाइसेंस डीएम ने निलंबित कर दिए हैं। एसएसपी डॉ. अनिल कुमार की संस्तुति पर अब तक आपराधिक गतिविधियों में शामिल 51 लोगों के असलहों के लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने जिन लोगों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए हैं, उनमें निजामाबाद थाना क्षेत्र के गौसपुर निवासी मोहम्मद अबु बकर पुत्र मोहम्मद याकूब हाशमी एवं मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरारानी निवासी शाहिद हसन पुत्र हाजी शमीउल्ला शामिल हैं। दोनों के खिलाफ दो-दो मुकदमे दर्ज हैं। आपराधिक मुकदमे दर्ज होने पर एसएसपी ने उनके पास शस्त्र बने रहना जनहित के विरुद्ध मानते हुए निरस्तीकरण के लिए संस्तुति कर अपनी रिपोर्ट डीएम के यहां भेज दी थी। पुलिस ने बताया कि 1 जनवरी 2026 से अब तक जनपद में 42 शस्त्र लाइसेंस नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.