गढ़वा, जून 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जनसहभागिता और प्रशासनिक सहयोग से संचालित आपन सरस्वतिया अभियान के तहत बुधवार को लगातार 17वें दिन भी सरस्वतिया नदी की सफाई, डी-सिल्टिंग और पुनर्जीवन का कार्य जारी रहा। गढ़वा और मेराल दोनों क्षेत्रों में स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों एवं प्रशासन के सहयोग से अभियान को आगे बढ़ाया गया। गढ़वा शहर में आज के सफाई और डी-सिल्टिंग अभियान के मुख्य प्रायोजक के रूप में बिड़ला ओपन माइंड स्कूल श्रीबंशीधर नगर ऊंटारी के निदेशक मनीष कुमार सिंह जुड़े। उन्होंने न केवल अभियान के लिए जेसीबी मशीन उपलब्ध कराई, बल्कि स्वयं भी स्थल पर उपस्थित रहकर कार्यों की निगरानी की और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।अभियान के दौरान नदी क्षेत्र में जमा गाद, कूड़ा-कचरा एवं अन्य अवरोधों को हटाने का कार्य किया गया। साथ ही जल प्रवाह को सु...