गढ़वा, जून 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। आपन सरस्वतिया अभियान के विस्तार के तहत रविवार को मेराल प्रखंड में सरस्वतिया नदी की सफाई एवं डी-सिल्टिंग कार्य का शुभारंभ उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। अंचलाधिकारी यशवंत नायक के नेतृत्व में स्थानीय बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से अभियान में भाग लेते हुए नदी की सफाई शुरू की। अभियान के दौरान नदी क्षेत्र में जमा कचरे की सफाई के साथ-साथ गाद हटाने (डी-सिल्टिंग) का कार्य भी प्रारंभ किया गया। उपस्थित लोगों ने श्रमदान कर नदी के प्राकृतिक स्वरूप को पुनर्स्थापित करने की दिशा में अपने योगदान का संकल्प लिया। अभियान के शुभारंभ से पूर्व उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां वितरित की गईं। सरस्वतिया नदी के संरक्षण, संवर्धन एवं उसके प्राकृतिक प्रवाह को पुनर्जीवित करने का सामूहि...