नई दिल्ली, जून 8 -- बॉलीवुड गानों के भोजपुरी वर्जन्स में एक धमाकेदार गाना सामने आया है। यह वेलकम के गाने किया-किया का नया रिक्रिएशन है। गाना मेल आवाज में है लेकिन लिरिक्स लड़की के साइड से हैं। वह अपने साजन के लिए यह गाना गा रही है। गाने की सिर्फ छोटी सी क्लिप अपलोड की गई है जिसे लोग पूरा बनाने की डिमांड कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस गाने को 4 दिनों में 1.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।सजनी का सजन के लिए गाना इंस्टाग्राम पर शेयर की गई क्लिप में मृत्युंजय कुमार कहते हैं, 'यह आइकॉनिक गाना तो आपने सुना ही होगा तो अब इसका एक भोजपुरी वर्जन सुनिए। इसके बाद मृत्युंजय गाते हैं, 'लाखों में एके पाई गईनी सजन। चान मोरा सैंया, हैं चकोरी हम। हो जबसे आइला जिंदगी में मोरा, हो मिट गईल सारा गम। साथ छूटी ना बलमुआ के, सातों रे जनम। साथ छूटी ना बलमवा के सातों रे जन...