नई दिल्ली, जुलाई 23 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को NEET सहित अन्य परीक्षाओं के पेपर लीक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पीएम मोदी ने कहा है कि दोषियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा और फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर सख्त से सख्त सजा दी जाएगीं। पीएम मोदी के इस बयान पर अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि केंद्र सरकार ने युवाओं का भविष्य बर्बाद होने दिया। कांग्रेस सांसद ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी दोहराई। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट जवाब में राहुल गांधी ने पीएम मोदी को भी निशाने पर लिया। प्रधानमंत्री पर सीधे आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सरकार ने...