नई दिल्ली, जनवरी 28 -- सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के जज जस्टिस जीआर स्वामीनाथन के खिलाफ कथित रूप से जाति और धर्म आधारित आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वालों के खिलाफ सख्त रुख दिखाते हुए राज्य सरकार से पूछा है कि अभी तक इस मामले में क्या कार्रवाई की गई है। शीर्ष अदालत ने बुधवार (28 जनवरी) को एक जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करते हुए इस मामले पर तमिलनाडु सरकार से जवाब तलब किया है। इस PIL में उन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है, जिन्होंने कथित तौर पर जस्टिस जीआर स्वामीनाथन के खिलाफ कार्तिगई दीपम मामले में उनके आदेश के बाद अपमानजनक टिप्पणियां की थीं। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस पीबी वराले की बेंच ने तमिलनाडु राज्य से इस मामले में उठाए गए कदमों का पता लगाने के लिए एक स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। स्टैंडिंग काउंसिल, एडवोकेट सबरि...