आपदा से मुकाबले को एम्स पटना में बैठक आयोजित
पटना, जुलाई 24 -- आपदा के समय त्वरित और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के लिए एम्स पटना ने शुक्रवार को मॉक ड्रिल की तैयारी की। इस मौके पर टेबलटॉप अभ्यास किया गया। इस अभ्यास में आपदा प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी विभिन्न सरकारी एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर बिहार सरकार के नेतृत्व में इसका आयोजन किया गया। मौके पर सेंटर की नोडल पदाधिकारी डॉ. रागिनी मिश्रा, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के डॉ. सीबी नारायण, फायर ऑफिसर गया नंद सिंह, यातायात विभाग के अली अंसारी आदि मौजूद थे। एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक प्रो. (ब्रिगेडियर) डॉ. राजू अग्रवाल और चिकित्सा अधीक्षक प्रो. प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि आपदा प्रबंधन केवल संसाधनों का नहीं बल्कि समय पर कार्रवाई का भी विषय है। ऐसे में इस तरह के कार्यक्रम से काफी लाभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.