लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- आपदा से बचाव के लिए अब 175 समूहों की हेड महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। यह महिलाएं समूह की अन्य महिलाओं को आपदा आने पर किस तरह से बचाव करें इसके बारे में बताएंगी। सरकार की मंशा है कि महिलाएं प्रशिक्षित होंगी तो आपदा आने पर लोगों का तुरंत बचाव हो सकेगा। आपदा मित्रों के साथ ही अब समूह की महिलाओं को भी प्रशिक्षित किया जाएगा। समूहों की हेड महिलाओं को प्रशिक्षण देने के लिए सभी तसहीलों से महिलाओं को लाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। आपदा विशेषज्ञ मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण जिला पंचायत सभागार में 25 मार्च को सुबह दस बजे से शुरू होगा। प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को बसों से ही भेजा जाएगा। इसके अलावा 100 आपदामित्रों को रिफ्रेश प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण भी 25 मार्च को हो रहा है। आपदा मित्रों का प्...