आपदा से बचाव को लेकर आयोजित होगा जागरूकता कार्यक्रम
पाकुड़, मई 15 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी पाकुड़ के निर्देशानुसार जिले में आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता एवं तैयारी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जारी आदेश के तहत विभिन्न प्रखंडों एवं संस्थानों में परिचयात्मक अभ्यास एवं सामुदायिक जागरूकता एवं तैयारी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस बावत अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी सोमवार को राजकीयकृत उच्च विद्यालय हिरणपुर में कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम द्वारा लोगों को आपदा से बचाव, जागरूकता एवं तैयारी संबंधी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों को आपदा की स्थिति में सतर्क रहने एवं सुरक्षित उपायों की जानकारी देना है। वहीं संबंधित पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.