लोहरदगा, दिसम्बर 11 -- लोहरदगा, संवाददाता। एनडीआरएफ द्वारा सेन्हा प्रखंड परिसर में बुधवार को शिविर के माध्यम से बाढ़, भूकंप, वज्रपात, सांप काटने, सड़क दुर्घटना जैसी प्राकृतिक और मानवीय आपदाओं से बचाव के तरीकों और जीवन रक्षा तकनीकों सीपीआर, ब्लड लॉस रोकना, अस्थायी स्ट्रेचर बनाना आदि पर जागरूकता फैलाई गई। इसमें पंचायत मुखिया, प्रखंड विकास अधिकारी संग्राम मुर्मू, अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत उपस्थित हुए। इस अवसर पर एनडीआरएफ-नौ बीएन के अधिकारी एसआई मांसित चाल, ब्रजेश कुमार, मांझी सिंह, अश्वनी कुमार मुख्य रूप से शामिल थे। जागरूकता कार्यक्रम गृह मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोग जागरूक हो आपातकालीन स्थिति में खुद को और दूसरों को सुरक्षित रख सकें। मांसित चाल ने बाढ़ आने के बाद बचाव के तरीकों को बत...