हमीरपुर, अप्रैल 14 -- हमीरपुर। विगत दिनों मंडल के चारों जनपदों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचा था। इस मुद्दे को लेकर विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर ने शासन को पत्र लिखकर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की थी। जिसके बाद मंडलायुक्त ने चारों जनपदों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कराकर आवश्यक कार्यवाही को निर्देशित किया है। जिससे किसानों को उचित मुआवजा राशि समय पर वितरित किया जा सके। एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा है कि किसान हित सर्वोपरि है। हमारी सरकार हर कदम में किसानों के साथ है। गेहूं खरीद में वारदाना की कमी होने के कारण पर्याप्त खरीद न होने की शिकायत भी उच्चाधिकारियों से की है। अविलंब वारदाना आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है ताकि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.