मुंगेर, अप्रैल 9 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन गुरुवार को प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन की व्यावहारिक बारीकियों से रूबरू कराया गया। कार्यक्रम आरडी एंड डीजे कॉलेज परिसर में आयोजित किया जा रहा है। दिन की शुरुआत सुबह पीटी एवं योगाभ्यास से हुई, जिसके बाद अल्पाहार उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मोटिवेशनल सत्र में डॉ. प्रभाकर पोद्दार ने जीआरटी शील्ड मॉडल पर चर्चा की, जबकि बीआरएम कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या ने महिला सशक्तिकरण पर प्रभावशाली विचार रखे।प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को आग बुझाने के तरीके, धुएं से बचाव, ग्रामीण क्षेत्रों में अगलगी के कारण और मवेशियों व फसलों को सुरक्षित रखने ...