चम्पावत, जून 5 -- योगेश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने आपदा से निपटने के लिए आपसी समंवय बनाने पर जोर दिया। सिविल-मिलिट्री समंवय बैठक में उन्होंने आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा की। चम्पावत कलक्ट्रेट में शुक्रवार को आपदाओं से निपटने को लेकर सिविल-मिलिट्री समन्वय बैठक हुई। बैठक में डीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों में संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा संवेदनशीलता, बाढ़, भूकंप, भूस्खलन, अग्निकांड एवं अन्य संभावित जोखिमों की समीक्षा की। आपदा तैयारी की स्थिति, उपलब्ध संसाधन, सेना एवं नागरिक प्रशासन के संसाधनों का विवरण अदि पर चर्चा की। डीए मने आपदा संवेदनशील क्षेत्र चिन्हित कर संबंधित विभागों को आपसी समंवय से कार्य करने को कहा। यह भी पढ़ें- सेना के जवानों को प्रशिक्षण दिया मानसून के दौरान सड़कों को सुचारु रखने, आवश्यक उपकरणों की ...