सीतामढ़ी, फरवरी 27 -- सीतामढ़ी। आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने व सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार को सुबह 8 बजे सदर अस्पताल में मॉकड्रिल हुआ। भूकंप व आग लगने की संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य प्रशासन द्वारा यह पूर्वाभ्यास किया गया, ताकि आपदा की स्थिति में त्वरित व प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके। इस अभ्यास में भूकंप की काल्पनिक स्थिति बनाकर विभिन्न परिदृश्यों का परीक्षण किया गया। ड्रिल के दौरान यह प्रदर्शित किया गया कि यदि भूकंप के दौरान कोई व्यक्ति कार्यालय, बाथरूम या अन्य स्थानों पर फंस जाए तो उसे किस प्रकार सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर ट्रायेज एरिया तक पहुंचाया जाएगा। वहां से मरीजों को उनकी स्थिति के अनुसार अलग-अलग जोन में भेजने की प्रक्रिया का भी अभ्यास किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि गंभी...