पिथौरागढ़, दिसम्बर 27 -- मुनस्यारी। मदकोट की जिला पंचायत सदस्य भावना दानू ने आपदा काल में क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइनों का सुधारीकरण न होने पर नाराजगी जताई। शनिवार को उन्होंने कहा कि बंगापानी के रतगड़ी में बीते मानसून काल पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हुई, जो अब तक ठीक नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीण परेशान हैं। दूर प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। उन्होंने डीएम से मामले का संज्ञान लेकर क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को सुधारने की मांग की है। ----
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.