सीतामढ़ी, मई 29 -- ज्ञानरंजन सीतामढी। आपदा की स्थिति में प्रशासन की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यशैली ही आमजन को राहत पहुंचाने में सबसे महत्वपूर्ण होती है। सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता, तत्परता एवं समर्पण के साथ कार्य करें। कार्यों में लापरवाही, उदासीनता अथवा शिथिलता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बाढ़ सहित अन्य आपदा से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयारआपदा प्रबंधन की बैठक संभावित बाढ़ के मद्देनजर आवश्यकता अनुसार सामुदायिक रसोई एवं आश्रय स्थलों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। संभावित बाढ़ प्रभावित परिवारों की सूची अभी से तैयार कर ली जाए ताकि अनुदान वितरण में किसी प्रकार की देरी न हो। आपदा संपूर्ति पोर्टल को अपडेट कर लें। उक्त बातें प्रभारी...