भागलपुर, अप्रैल 3 -- शंकर शाह विक्रमशिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई 1 एवं 2 के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पहले सत्र में स्वयंसेवक गोद लिए गांव कुलकलिया पहुंचे, जहां उन्होंने घर-घर जाकर बाढ़, भूकंप, आग एवं लू जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। दूसरे सत्र का आयोजन दोपहर दो बजे महाविद्यालय परिसर में किया गया, जो वित्तीय साक्षरता विषय पर केंद्रित रहा। इस अवसर पर एसबीआई के शाखा प्रबंधक अजय कुमार, आकाश कुमार गुप्ता एवं ऋषभ कुमार मिश्रा ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...