देहरादून, जुलाई 29 -- मानसून के दृष्टिगत गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप ने कहा कि अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी जाएं। बारिश के कारण बाधित हुए मोटर मार्गों को युद्धस्तर पर प्राथमिकता के साथ बहाल किया जाए। यह भी पढ़ें- Nainital News: डीएम ने अधिकारियों को किया हाई अलर्टआपदा प्रबंधन की समीक्षा बुधवार को कमिश्नर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल के सभी जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने डीएम को निर्देशित किया कि आपदा से हुई सरकारी और निजी परिसंपत्तियों की क्षति का तत्काल आकलन किया जाए। जनहानि अथवा पशुहानि के मामलों में प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सहायता राशि का वितरण समयबद्ध सीमा के भीतर सुनिश्चित हो। उन्होंने विभागीय मशीनरी को चौबीसो...