अल्मोड़ा, जुलाई 2 -- अल्मोड़ा। मानसून की संभावित आपदाओं से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने गुरुवार को अपनी तैयारियों को परखा। डीएम अंशुल सिंह की देखरेख में जिले के छह अति-संवेदनशील स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य वास्तविक संकट के समय अलग-अलग सरकारी विभागों के रिस्पांस टाइम को मापना और उनके बीच संचार तंत्र की कमियों को पकड़ना था, ताकि समय रहते उन्हें पूरी तरह दुरुस्त किया जा सके। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से आयोजित अभ्यास में बेहद जटिल और काल्पनिक चुनौतियां तैयार की गई थीं। इसके तहत रानीखेत की इंदिरा बस्ती में भूस्खलन, द्वाराहाट के सलना और लमगड़ा के कनरा गांव में बादल फटने, सल्ट में भीषण बस दुर्घटना, जागेश्वर धाम में भीड़ नियंत्रण और क्वारब में पहाड़ी दरकने का लाइव रिहर्सल हुआ। यह भी पढ़ें- आपसी समन्वय से आपदा ...