किशनगंज, मई 27 -- टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल 12वीं बटालियन किशनगंज की सीमाचौकी पैकटोला के राहत एवं बचाव दल द्वारा बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, झाला गांव में स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना था। यह भी पढ़ें- आपदा में राहत और बचाव के तरीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दियाआपातकालीन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एसएसबी जवानों ने बच्चों को भूकंप आने की स्थिति में सुरक्षित तरीके से विद्यालय भवन से बाहर निकलने एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेने, फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग तथा अन्य पारंपरिक तरीकों स...