आपदा में प्रभावित परिवारों को 75.32 लाख की राहत, किसानों को भी मिला सहारा
कन्नौज, अगस्त 22 -- कन्नौज l चालू वित्तीय वर्ष में दैवीय आपदाओं से प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने 75.32 लाख रुपये से अधिक की राहत राशि वितरित की है। एक अप्रैल से 22 अगस्त तक 11 जनहानि मामलों में 44 लाख, 11 पशुहानि में 2.65 लाख और 21 गृह क्षति मामलों में 1.25 लाख रुपये दिए गए। किसानों के 791 फसल क्षति मामलों में 27.42 लाख रुपये की सहायता वितरित की गई। ओलावृष्टि से प्रभावित 774 किसानों को अकेले 26.98 लाख रुपये मिले। डूबने से छह मौतों में 24 लाख और सांड के हमले से एक मौत में चार लाख रुपये सहायता दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.