जमुई, मई 4 -- जमुई। कार्यालय संवाददाता बिहार सरकार जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर अत्यंत गंभीर है, विशेषकर आपदा जैसी स्थितियों में आम जनमानस को तत्काल राहत पहुँचाना शासन का मुख्य ध्येय है। इसी को दोहराते हुए सोमवार को जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष मेंसमीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी का मुख्य जोर वर्तमान में बढ़ते तापमान और 'लू' से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों पर रहा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आपदा की स्थिति में किसी भी स्तर पर ढुलमुल रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और प्रशासन को 'प्रो-एक्टिव' होकर जनता की समस्याओं का समाधान करना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि फाइलों में 'फील गुड' दिखाने के बजाय धरातल पर जनता को राहत महसूस होनी चाहिए। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.