हमीरपुर, मार्च 12 -- हमीरपुर, संवाददाता। आपदा मित्र एसोसियेशन ने विभिन्न समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। आपदा मित्र एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष ऋषभ देव यादव की अगुवाई मे आपदा मित्रों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया कि उन लोगों का पांच लाख का बीमा कराया जाए, आपदा मित्रों को आपदा कर्मचारी घोषित किया जाए, स्वास्थ्य बीमा, पीएफ, रिटायरमेंट सहित अन्य सुविधा देकर सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी जाए, आपदा मित्रों को प्रतिमाह 26910 रुपये वेतन दिया जाए, समस्त आपदा मित्रों/सखियों को प्रशिक्षण एवं सभी कार्य दिवस का तत्काल भुगतान किया जाए। ज्ञापन देते समय रीना, पूनम देवी, टीनम सिंह, कुलदीपक, मुकेश कुमार, विमल कुमार, रमेश कुमार, राजकिशोर, कृष्णगोपाल, कामता प्रसाद, शिवेंद्...