आपदा प्रभावित 80 लाभुकों को 1.24 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि स्वीकृत
लातेहार, अगस्त 18 -- लातेहार, संवाददाता। जिले में प्राकृतिक व अन्य आपदाओं से प्रभावित लोगों को त्वरित राहत और सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में लिए गए निर्णय के तहत विभिन्न मामलों में 80 प्रभावितों के लिए कुल 1 करोड़ 24 लाख 47 हजार रुपये की मुआवजा राशि स्वीकृत की गई है। डीसी संदीप कुमार ने कहा कि आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों को समय पर राहत और मुआवजा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपदा से जुड़े मामलों का त्वरित सत्यापन कर पात्र लाभुकों को सरकार के प्रावधानों के अनुरूप सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। स्वीकृत राशि में अतिवृष्टि से मकान क्षति के 27 लाभुकों के लिए 2 लाख 24 हजार रुपये, पानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.