आपदा प्रभावित 474 किसानों को 37.56 लाख रुपये की राहत
रामपुर, सितम्बर 30 -- रामपुर। जनपद में 26 और 27 सितंबर को हुई अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को जिला प्रशासन द्वारा राहत पहुंचाने का कार्य मंगलवार को भी जारी रहा। फसल क्षति के आकलन के बाद अब तक 474 कृषकों को कुल 37 लाख 56 हजार 352 रुपये की सहायता राशि उनके बैंक खातों में भेजी जा चुकी है। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में लेखपालों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के माध्यम से फसल क्षति का सर्वेक्षण कराया जाए। उन्होंने सर्वेक्षण में क्षतिग्रस्त फसलों का सटीक एवं अद्यतन आंकलन सुनिश्चित करते हुए रिपोर्ट जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- 328 किसानों के खातों में पहुंचे 23.10 लाख रुपये का भुगतान प्रशासन द्वारा प्रभावित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.