आपदा प्रभावित परिवार को दो लाख की सहायता का आश्वासन
बागेश्वर, जून 26 -- देवेंद्र पांडे, कांडा। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने शुक्रवार को एसडीएम अनिल चन्याल के साथ बनैगांव उपराड़ा पहुंचकर आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने आपदा प्रभावित बंशीधर कांडपाल के क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण किया और मकान की मरम्मत के लिए आपदा मद से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही हादसे में घायल प्रत्येक व्यक्ति को 5,400 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा धपोलासेरा स्थित सैम मंदिर की मरम्मत के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की भी घोषणा की। ज्ञात हो कि गत दिनों बनैगांव में बंशीधर कांडपाल के मकान पर चीड़ का एक विशाल पेड़ गिर गया था। यह भी पढ़ें- आपदा प्रभावित परिवार को दो लाख की सहायता का आश्वासन इस हादसे में मकान क्षतिग्रस्त हो गया था और सात लोग घायल हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.