पिथौरागढ़, जनवरी 27 -- मुनस्यारी। बंगापानी के आपदा प्रभावित भैलथौल,रतगाडी में भूस्खलन होने के आठ माह बीतने के बाद भी सुरक्षा दीवार लगाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को मदकोट की जिला पंचायत सदस्य भावना दानू ने बताया कि भैलथौल व रतगाडी के लोग दशहत के साए में जी रहे हैं। आठ माह बीतने को हैं पर क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार निर्माण के लिए कोई पहल नहीं हो रही है। कहा कि बंगापानी तहसील प्रशासन की ओर से बरसात में सभी आपदा प्रभावित परिवारों की ओर से नोटिस दिया गया और उनसे खतरे को देखते हुए सुरक्षित स्थानों में रहने को कहा। कहा कि तब प्रभावित परिवार अपने रिश्तेदारों व स्कूलों में निवास कर रहे थे, अब बरसात खत्म होने के बाद वह अपने मूल घरों की ओर लौट आए हैं। भावना ने कहा कि भैलथौड, भैंसखाली, जुलगीधार व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.