पटना, अप्रैल 21 -- राज्य में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति पर 13 जिलों के किसानों को मुआवजा मिलेगा। कृषि विभाग ने प्रभावित किसानों से कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत 5 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगा है। इस योजना का लाभ आपदा से प्रभावित 13 जिलों के 88 प्रखंडों की 1484 पंचायतों के किसानों को मिलेगा। यहां फसल क्षति का आकलन कर विभाग ने इन जिलों का चयन किया है। प्रभावित पंचायतों के वैसे किसान जिनकी फसल का नुकसान हुआ है, वे ऑनलाइन आवेदन कर कृषि इनपुट योजना का लाभ ले सकते हैं। सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। आंधी-तूफान, बेमौसम बारिश और ओला गिरने के कारण हुई क्षति के लिए असिंचित (वर्षा पर आश्रित) फसल क्षेत्र के लिए 8,500 रुपये प्रति हेक्टेयर, सिंचित क्षेत्र के लिए 17,000 रुपये प्रति हेक्टेयर, शाश्वत/बहुवर्षीय फसल (गन्ना ...