टिहरी, दिसम्बर 12 -- आपदा प्रभावित लोगों को शुक्रवार को प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने न्याय पंचायत रामगढ़ में आयोजित शिविर में त्रिपाल वितरित किए। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आपदा का दंश झेल रही जनता के प्रति प्रदेश सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि धराली आपदा में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार की गंभीरता कहीं नजर नहीं आती। सरकार केवल बयानबाजी में लगी है और अपनी ही पीठ थपथपाने का काम कर रही है। विधायक ने कहा कि कर्नल अजय कोठियाल द्वारा धराली आपदा में मारे गए लोगों के शवों के अभी भी दबे होने की बात सामने आने से सरकार की कार्यप्रणाली की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि सरकार घर-आंगन टूटने पर मात्र छह हजार पांच सौ रुपये और फसल क्षति पर भी मामूली मुआवजा देती है, जो आपदा प्रभावितों के साथ मजाक के समान है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.