पाकुड़, मई 23 -- एनडीआरएफ की टीम ने शुक्रवार को पाकुड़ पॉलिटेक्निक में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का संचालन एनडीआरएफ के उपनिरीक्षक अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में किया गया, जिसमें छात्रों को विभिन्न आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षक तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को अत्यधिक रक्तस्राव होने पर प्राथमिक उपचार देने, हृदय गति रुकने की स्थिति में कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देने की सही विधि, सर्पदंश की स्थिति में तत्काल बचाव उपाय, तथा डूब रहे व्यक्ति को सुरक्षित बचाने के तरीके सिखाए गए। एनडीआरएफ टीम ने आपदा की स्थिति में उपलब्ध साधनों से अस्थायी स्ट्रेचर बनाने का भी प्रदर्शन किया, जिससे घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थान तक पहुँचाया जा सके। इसके अतिरिक्त टीम द्वारा छात्रों को यह भी बताया गया कि आपद...