मुजफ्फरपुर, जनवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आपदा प्रबंधन विभाग में संविदा पर बहाली होगी। 118 पदों पर बहाली होनी है। विभाग ने इसको लेकर निर्देश जारी किया है। जल्द ही इसके लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। संविदा के आधार पर फॉलोअर श्रेणी के विभिन्न पदों पर नियोजन होना है। पहले पांच साल के लिए संविदा के आधार पर यह नियोजन किया जाएगा। इसके बाद कार्यदक्षता और आचरण के आधार पर आवश्यकतानुसार एक-एक साल के लिए अगले 10 साल तक सेवा विस्तार किया जाएगा। बहाली में उम्र सीमा 18 से 40 साल तक रखी गई है। मैट्रिक उतीर्ण पर सभी पदों पर बहाली होनी है। भर्ती प्रक्रिया दस्तावेजों के सत्यापन, साक्षात्कार और दक्षता परीक्षा के आधार पर होगी। इसमें सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षण का लाभ दिया जाएगा। यह लाभ बिहार के मूल निवासियों को ही मिलेगा। स्थाई पता ही आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.