नई दिल्ली, जून 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का आपदा प्रबंधन वाहन मददगार साबित हो रहा है। मंगलवार देर शाम तेज आंधी में गिरे पेड़ों को इस वाहन की मदद से हटाकर ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों पर यातायात सुचारू कर लोगों को राहत पहुंचाई। अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस आयुक्त विजयंता गोयल आर्या ने बताया कि तेज आंधी में पेड़ करने के कारण 42 स्थानों से सड़क अवरोध की सूचनाएं प्राप्त हुई थीं। इस पर चार आपदा प्रबंधन वाहनों की टीमों ने पीसीआर यूनिट और नगर निगम सहित अन्य नागरिक एजेंसियों के साथ समन्वय करते हुए इन टीमों ने मौके पर पहुंचकर गिरे पेड़ों को काट कर हटाया और सड़क पर यातायात बहाल किया।उन्होंने यह भी पढ़ें- आंधी से भारी तबाही, पेड़ से दबकर गाय की हुई मौत बताया कि यह वाहन विशेष रूप से इस तरह की परिस्थितियों के लिए बनवा...