गोरखपुर, मई 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार, कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को एक आवश्यक बैठक आयोजित कर जनपद की बहु आपदा प्रबंधन योजना 2026-27 के निर्माण पर बृहद चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिला अधिकारी (वित्त/राजस्व)/प्रभारी अधिकारी (आपदा) विनीत कुमार सिंह ने की। अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व ने सभी विभागों से योजना निर्माण में संस्थान द्वारा मांगी जा रही सूचनाएं उपलब्ध कराने और अपना पूर्ण सहयोग देने की अपेक्षा व्यक्त की। यह भी पढ़ें- आपदा प्रबंधन योजना के निर्माण में आपसी समन्वय जरूरी बैठक का उद्देश्य उन्होंने बताया कि राहत आयुक्त कार्यालय व उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा किए गए अनुबंध के आधार पर जनपद की आपदा प्रबंधन योजना निर्माण की कार्यवाही की जा रही है। वहीं, आपदा विशेषज्ञ गौतम गुप्ता द...