नोएडा, मार्च 30 -- ग्रेटर नोएडा। सिग्मा 1 स्थित ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल में सोमवार को आपदा प्रबंधन में सहभागिता विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, जनपद स्तरीय अधिकारी, अध्यापक, आपदा मित्र, सिविल डिफेंस के सदस्य और विद्यार्थीगण शामिल हुए। पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा अनुकृति शर्मा और डीडीओ शिव प्रताप परमेश ने आपदा प्रबंधन के प्रति जागरुकता और सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...