रिषिकेष, अप्रैल 26 -- सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के 78वें आरआर बैच के 84 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने अध्ययन भ्रमण के तहत जौलीग्रांट स्थित एसडीआरएफ मुख्यालय का दौरा किया। एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने अधिकारियों को संगठन की कार्यप्रणाली, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली और आपदा के समय विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में एसडीआरएफ , राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के साथ तालमेल बेहद जरूरी है। प्रशिक्षु अधिकारियों को सिलक्यारा टनल रेस्क्यू, धराली और रेणी क्षेत्रों में हुए प्रमुख बचाव अभियानों के अनुभव साझा किए गए। साथ ही आधुनिक खोज एवं बचाव उपकरणों का प्रदर्शन भी किया गया। प्रशिक्षु अधिकारियों ने भ्रमण को ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.