मधेपुरा, अप्रैल 25 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि । मुरलीगंज दुर्गा स्थान चौक के पास अवस्थित लोटस हॉस्पिटल में शुक्रवार को औषधि विभाग एवं मद्य निषेध विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी के निर्देश पर की गई, जिसमें कई अनियमितताएं उजागर हुईं। औषधि निरीक्षक राजीव कुमार राय ने बताया कि अस्पताल परिसर में संचालित दवा दुकान के पास किसी प्रकार का वैध लाइसेंस (अनुज्ञप्ति) उपलब्ध नहीं था। जांच के दौरान दुकान से पांच प्रकार की अवैध नशीली दवाएं बरामद की गईं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना लाइसेंस किसी भी प्रकार की दवा का भंडारण एवं बिक्री पूरी तरह गैरकानूनी है। टीम द्वारा मौके पर उपलब्ध सभी दवाओं की सूची तैयार कर ली गई है और संबंधित संचालकों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- आपदा प्रबंधन के ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.