देहरादून, सितम्बर 6 -- लक्सर। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष डॉ विनय रोहिला ने लक्सर के खंड विकास कार्यालय के सभागार में आपदा प्रबंधन की बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से सड़के पुलिया आदि पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिनकी वजह से किसानों के खेतों में भरा पानी नहीं निकल पा रहा है और फसले खराब होने की स्थिति में है। इस पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारियों को चाहिए कि वह आपदा से निपटने के लिए ग्रामीणों के साथ आपसी समन्वय बनाकर रखें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...